Follow Us on Our Social Media
ओडिशाछत्तीसगढ़देश दुनियां
Trending

आज किसानों के खातों में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, पीएम मोदी करेंगे राशि जारी

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को आज बड़ी सौगात मिलने जा रही है। योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से दोपहर 3:45 बजे किसानों के खातों में राशि हस्तांतरित करेंगे।

केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। आज जारी होने वाली किस्त की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से भेजी जाएगी।

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिन किसानों ने ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और भूमि अभिलेखों का सत्यापन पूरा कर लिया है, उनके खातों में राशि सीधे पहुंच जाएगी। किसानों से बैंक खाते और योजना से संबंधित जानकारी अपडेट रखने की भी अपील की गई है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी कृषि गतिविधियों को मजबूत करना तथा खेती-किसानी में आने वाली आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करना है।

देशभर के किसानों की नजर आज जारी होने वाली 23वीं किस्त पर टिकी हुई है, जिससे लाखों किसान परिवारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button