Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाओडिशामहासमुंद
Trending

पदमपुर-बसना मार्ग पर भीषण हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत; एक गंभीर रूप घायल

Follow Us on Our Social Media

बसना। पदमपुर रोड के तरेकेला मार्ग पर शनिवार सुबह 10 बजे के आस -पास भीषण सड़क हादसे में खरोरा निवासी श्रीधर साव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी प्रेम साव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HG 5228 से जगदलपुर से पदमपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पदमपुर से बसना की ओर आ रही एक इनोवा कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि श्रीधर साव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि प्रेम साव गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की खबर मिलते ही खरोरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की पुष्टि जगदलपुर टीआई दीप्ति रंजन ने की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button