Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

बागबाहरा में चाकू दिखाकर युवक से लूट, 28 हजार का मोबाइल और नकदी ले गए बदमाश

Follow Us on Our Social Media

बागबाहरा। कृषि उपज मंडी के आगे बरगद पेड़ के पास 7-8 अज्ञात लोगों ने मोटरसाइकिल सवार युवक को रोककर चाकू दिखाया और मारपीट करते हुए मोबाइल व नकदी लूट ली। वारदात में युवक के नाक-मुंह पर चोट आई है।

पुलिस के मुताबिक दिनेश कुमार सूर्यवंशी (24) जीओ कंपनी में आरबी टेक्नीशियन के रूप में काम करता है। वह 15 सितंबर को घुंचापाली स्थित टॉवर की जांच के बाद दोपहर करीब 2:30 बजे मोटरसाइकिल से बागबाहरा लौट रहा था। इसी दौरान कृषि उपज मंडी के पास आरोपियों ने रास्ता रोक लिया।

पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने Realme Y15 5G मोबाइल (कीमत 28 हजार रुपये) और जेब में रखे 200 रुपये छीन लिए। विरोध करने पर सभी ने हाथ-मुक्कों से हमला किया और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया।

शिकायत के आधार पर बागबाहरा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 310(2), 126(1) भारतीय न्याय संहिता तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button