Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाधमतरी
Trending

अर्जुनी जंगल में भालुओं का हमला, दो ग्रामीण घायल; इलाके में दहशत

Follow Us on Our Social Media

नगरी। अर्जुनी जंगल में गुरुवार सुबह जंगल गए दो ग्रामीणों पर भालुओं ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दोनों घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, तुमड़ीबहार निवासी दिनेश नेगी और मदन/पुना राम नेताम गुरुवार सुबह करीब 7 बजे अर्जुनी जंगल में गए थे। इसी दौरान जंगल में मौजूद करीब चार भालुओं ने उन पर हमला कर दिया। हमले में दिनेश नेगी के सिर पर चोट आई, जबकि मदन नेताम के हाथ के पास खरोंच लगी है।

घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए नगरी अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने जंगल क्षेत्र में सतर्कता बरतने की जरूरत जताई है।

Related Articles

Back to top button