Follow Us on Our Social Media
Uncategorized

गरियाबंद में 27 फरवरी को निःशुल्क पंचतत्व चिकित्सा शिविर, असाध्य व सामान्य रोगों का होगा उपचार

Follow Us on Our Social Media

गरियाबंद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ग्राम विकास गतिविधि ‘आरोग्य संस्थानम्’ के तत्वावधान में 27 फरवरी को निःशुल्क पंचतत्व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सिविल लाइन स्थित सांस्कृतिक भवन, गरियाबंद में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों के लाभान्वित होने की संभावना जताई जा रही है।आयोजकों के अनुसार मानव शरीर पंचतत्व—पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश—से निर्मित माना जाता है। शरीर में इन तत्वों के असंतुलन के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होती हैं। पंचतत्व चिकित्सा पद्धति के माध्यम से इन तत्वों को संतुलित कर रोगों के उपचार का प्रयास किया जाता है।इन रोगों का किया जाएगा उपचारशिविर में सामान्य रोगों जैसे सिरदर्द, कंधा व सर्वाइकल दर्द, जोड़ों का दर्द, स्लिप डिस्क, सायटिका, पंजा व कोहनी दर्द का उपचार किया जाएगा।त्वचा रोगों में मुंहासे, सोरायसिस, खुजली और सफेद दाग शामिल हैं।असाध्य रोगों में मधुमेह (शुगर), ब्लड प्रेशर, थायराइड, अनिद्रा, मानसिक रोग, पार्किंसन, लकवा, बहरापन, गूंगापन और अस्थमा के मरीजों को भी परामर्श दिया जाएगा।महिला रोगों में मासिक धर्म संबंधी समस्याएं, सिस्ट, फाइब्रॉइड, ल्यूकोरिया (सफेद पानी) एवं कमजोरी का उपचार किया जाएगा।इसके अलावा धातु रोग, भगंदर, बवासीर, हाइड्रोसील, कान-नाक-साइनस, नजला एवं मुंह के रोगों के मरीज भी शिविर में परामर्श ले सकेंगे।शिविर में गव्यसिद्ध चिकित्सक डॉ. धीरेन्द्र यादव, एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ डॉ. अवन्तिका अग्रवाल तथा डॉ. अर्चना अग्रवाअपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। आयोजन की जिम्मेदारी सुदर्शन जन सेवा द्वारा संभाली जा रही है।अधिक जानकारी के लिए देवेन्द्र (प्रांत प्रमुख) – 8319801078 तथा डॉ. पुरन लाल सिन्हा – 9098580624 से संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button