महासमुंद
Trending
सरायपाली में कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल, चालक पर मामला दर्ज
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

सरायपाली। सरायपाली में लापरवाही से कार मोड़ने के कारण बाइक सवार दंपती हादसे का शिकार हो गए। घटना 3 अक्टूबर को भारती अस्पताल के पास हुई।
शिकायत के अनुसार ग्राम जलगढ़ निवासी महिला अपने पति टीकाराम ताण्डी और पुत्र लव ताण्डी के साथ बाइक क्रमांक CG 06 GP 1130 से सरायपाली आ रही थीं।
बाइक टीकाराम चला रहे थे। इसी दौरान आगे चल रही कार क्रमांक CG 06 GR 5705 के चालक ने बिना संकेत दिए अचानक कार मोड़ दी, जिससे बाइक कार से जा टकराई।
हादसे में महिला की कमर और उसके पति के दाहिने पैर में चोट आई। गंभीर चोट के कारण टीकाराम ताण्डी को उपचार के लिए रामअवतार अस्पताल सरायपाली में भर्ती कराया गया है।
उनके पुत्र को कोई चोट नहीं आई। उपचार के बाद महिला ने 5 अक्टूबर को सरायपाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।



