Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

सरायपाली में युवक से मारपीट, डंडे से हमला कर जान से मारने की धमकी

Follow Us on Our Social Media

सरायपाली।  सरायपाली में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक, 5 अक्टूबर की दोपहर करीब 2 बजे लियाकत अली, तौफिक खान और बाबू उसकी दुकान के पास पहुंचे।

पैसे के लेन-देन को लेकर बातचीत के बाद उसे मोटरसाइकिल से शंकर तालाब के पास ले जाया गया।

पीड़ित का आरोप है कि वहां लियाकत अली ने उसके साथ मारपीट की और फोन कर बिट्टू खान व नावेद खान को बुला लिया। इसके बाद बिट्टू और लियाकत ने डंडे से तथा नावेद ने हाथ-मुक्के से मारपीट की। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

मारपीट में युवक के गले, बाएं हाथ की कोहनी, उंगली और दोनों पैरों में चोट आई है। पीड़ित ने घटना की जानकारी अपने दोस्तों को देने के बाद सरायपाली थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button