Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

हसदेव नदी में डूबा हाथी शावक

Follow Us on Our Social Media

कोरबा। हसदेव नदी के किनारे झाड़ी में हाथी के शावक की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि हाथी शावक नदी पार करने के दौरान बह गया था।

स्थानीय लोगों ने देखते ही इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद टीम ने शव बरामद कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज के पनगंवा में 54 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस झुंड में उनके साथ बच्चे भी रहते हैं।

इन्ही में से एक शावक के नदी पार करने के दौरान बह गया। जिसके बाद उसका शव झाड़ियों में फंसा था। लोगों की सूचना के बाद हाथी शावक के शव को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि नदी में बहकर शव यहां पहुंच गया है।


पीएम के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा- रेंजर

इस पूरे मामले को लेकर रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हसदेव नदी के बहाव के साथ बहकर शव के आने की संभावना है।

उसकी मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। शुरुआती जांच में नदी पार करते समय पानी में बहने से होना माना जा रहा है। एक सप्ताह पहले ही सखोदा में हथिनी ने बच्चों को जन्म दिया था। इसके बाद 27 हाथियों का झुंड आगे बढ़ गया था।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button