Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

घर के सामने खड़े आयशर ट्रैक्टर की बैटरी चोरी

Follow Us on Our Social Media

सांकरा। महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम अंसुला में अज्ञात चोरों ने घर के सामने खड़े आयशर ट्रैक्टर को निशाना बनाते हुए उसकी बैटरी चोरी कर ली। चोरी हुई बैटरी की कीमत करीब 7,500 रुपये बताई गई है। किसान ने मामले की शिकायत सांकरा थाने में दर्ज कराई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अंसुला निवासी थबीर प्रधान पिता ललित प्रधान खेती-किसानी का काम करते हैं। उन्होंने अपना आयशर ट्रैक्टर घर के सामने खड़ा किया था।

इसी दौरान 17 नवंबर 2026 की रात 10 बजे से 18 नवंबर की सुबह 6 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रैक्टर की बैटरी निकालकर चोरी कर ली।

सुबह जब किसान को ट्रैक्टर की बैटरी गायब होने की जानकारी हुई तो उन्होंने आसपास खोजबीन की, लेकिन बैटरी का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने 19 नवंबर को सांकरा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस चोर की तलाश में जुटी है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button