Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

पुलिस और जेल कर्मियों के बच्चों को कोचिंग फीस में मिलेगी 30 से 50 प्रतिशत तक छूट, एलन और आकाश इंस्टीट्यूट ने दी सहमति

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस एवं जेल विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के परिवारों के लिए अच्छी खबर है। अब पुलिस और जेल कर्मियों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग फीस में 30 से 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इस संबंध में प्रदेश के प्रमुख कोचिंग संस्थानों एलन एकेडमी और आकाश इंस्टीट्यूट ने सहमति दी है।

19 नवंबर 2026 को प्रभारी पुलिस महानिदेशक (DGP) एवं जेल डीजी श्री हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में एलन एकेडमी (रायपुर, भिलाई एवं बिलासपुर) तथा आकाश इंस्टीट्यूट (रायपुर) के संचालक एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में तय किया गया कि आकाश इंस्टीट्यूट रायपुर में पढ़ने वाले पुलिस एवं जेल कर्मियों के बच्चों को कुल कोचिंग फीस में 30 से 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।

वहीं, एलन एकेडमी के रायपुर, भिलाई और बिलासपुर केंद्रों में कोचिंग लेने वाले पुलिस एवं जेल कर्मियों के बच्चों को फीस में 30 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।

यह सुविधा आईआईटी-जेईई, नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए लागू होगी। इस पहल से पुलिस एवं जेल विभाग के कर्मचारियों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आर्थिक राहत मिलेगी।

बैठक में डीसीपी श्री तारकेश्वर पटेल, आकाश इंस्टीट्यूट की ओर से श्री सतीश कुमार धृतलहरे तथा एलन एकेडमी की ओर से श्री देबाजीत चटर्जी एवं महेंद्र चंद्रा उपस्थित रहे।

इस पहल को पुलिस एवं जेल कर्मियों के परिवारों के कल्याण और उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button