Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाओडिशामहासमुंद
Trending

पलसापाली चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, स्कूटी से 6.40 किलो गांजा बरामद

Follow Us on Our Social Media

बसना।  बसना थाना क्षेत्र में पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पलसापाली पर कार्रवाई करते हुए 6.40 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।

29 अगस्त को पदमपुर रोड स्थित चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच के दौरान सूचना मिली कि ओडिशा से स्कूटी में गांजा लाया जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर स्कूटी क्रमांक OD 03-AE-8907 को रोका। तलाशी में स्कूटी के पैरदान के पास रखी प्लास्टिक बोरी से गांजा बरामद हुआ।

मामले में 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में उसने गांजा बौद्ध (ओडिशा) से खरीदकर बसना में एक संपर्क व्यक्ति को देने की बात बताई।

पुलिस ने गांजा, स्कूटी और मोबाइल समेत कुल 3.90 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। कार्रवाई थाना बसना और एएनटीएफ टीम द्वारा की गई।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button