Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

घरेलू विवाद के चलते दामाद ने सास की हत्या

Follow Us on Our Social Media

रायपुर । राजधानी के माना इलाके के ग्राम बरौदा में घरेलू विवाद के चलते एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार यह घटना 5 नवंबर को सुबह करीब 11:40 बजे की है। आरोपी दामाद वीरेंद्र कुर्रे ने अपनी 65 वर्षीय सास राजबाई बांधे के साथ झगड़े के दौरान हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

परिजनों ने घायल राजबाई को तुरंत डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीन दिन तक इलाज चलने के बाद कल रात उनकी मौत हो गई।

माना पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button