Follow Us on Our Social Media
Trending Newsअपराध / हादसामहासमुंद

11 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में म्यूजिक टीचर गिरफ्तार

Follow Us on Our Social Media

बालोद। जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र से एक गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां संचालित एक निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर पर 11 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने और उसके निजी अंगों को गलत तरीके से छूने का आरोप लगा है। पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, निजी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा म्यूजिक टीचर की कथित हरकतों से डर गई थी। हिम्मत जुटाकर बच्ची ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। मासूम की बात सुनकर परिजन हैरान रह गए और तत्काल दल्लीराजहरा थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी म्यूजिक टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर स्कूलों की जिम्मेदारी और सतर्कता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button