अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

1 अप्रैल से बंद होगा मैनुअल चालान, अब पूरी तरह ऑनलाइन सिस्टम लागू

रायपुर। राज्य में 1 अप्रैल से मैनुअल चालान जमा करने की प्रक्रिया पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। जिला कोषालयों में अब केवल ऑनलाइन माध्यम से ही चालान स्वीकार किए जाएंगे।

नई व्यवस्था की जानकारी देने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें जिला कोषालय अधिकारी गजानन पटेल ने अधिकारियों, कर्मचारियों, स्टांप वेंडरों और बैंक प्रतिनिधियों को ओटीसी (ओवर द काउंटर) ऑनलाइन चालान प्रणाली की जानकारी दी।

शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक, बैरनबाजार में आयोजित कार्यशाला में बताया गया कि मैनुअल सिस्टम में त्रुटियों की संभावना अधिक रहती थी, जिसे ऑनलाइन प्रणाली से समाप्त किया जा सकेगा। इससे सही मद का चयन आसान होगा और बैंक व कोषालय में पारदर्शिता बढ़ेगी।

संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा लागू इस नई व्यवस्था के तहत ई-कोष पोर्टल के ई-चालान मॉड्यूल से चालान जमा किया जाएगा। इसमें चालान का डेटा सीधे बैंक तक ऑनलाइन पहुंच जाएगा, जिससे प्रक्रिया तेज और सुरक्षित होगी।

Related Articles

Back to top button