Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

सांकरा : ट्रक की चपेट में आने से हवलदार की मौत

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद। जिले के सांकरा थाना क्षेत्र के बल्दीडीह स्थित जोंक नदी के पास रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ पुलिस के हवलदार दयासागर भोई की मौत हो गई। वे वर्तमान में बागबाहरा थाना में पदस्थ थे।

जानकारी के अनुसार, दयासागर भोई किसी कार्य से मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान बल्दीडीह के पास उनकी बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हवलदार को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही सांकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। सहकर्मियों ने हवलदार दयासागर भोई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button