Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

ओडिशा से छत्तीसगढ़ आ रही गांजे की खेप पकड़ी गई, दो नाबालिग समेत 5 हिरासत में

Follow Us on Our Social Media

गरियाबंद: जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजिम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से 13.775 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों सहित कुल पांच आरोपियों को पकड़ा है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा नंबर की एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार में गांजा लेकर तस्कर राजिम की ओर आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जोरा तालाब के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी के दौरान कार से गांजा बरामद किया।जांच में आरोपियों की पहचान कमलेश यादव (31), दीपक राव (25) और बेंजामिन सिंह (37) के रूप में हुई।

इनके साथ दो विधि से संघर्षरत बालक भी वाहन में मौजूद थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.77 लाख रुपये मूल्य का 13.775 किलो गांजा, 7 लाख रुपये की स्विफ्ट डिजायर कार और 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

जब्त सामग्री की कुल कीमत 14.12 लाख रुपये आंकी गई है।आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की आगे जांच कर गांजा तस्करी के नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button