Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त एवं रजिस्ट्रार, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

Follow Us on Our Social Media

रायपुर । राज्य शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को सहकारिता विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां के पद पर नियुक्त किया गया है।
वर्तमान में गृह विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे। शासन के आदेश के तहत अब वे सहकारिता विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालेंगे। उनकी नियुक्ति से विभागीय कार्यों में और अधिक गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय की ओर से सचिव रजत कुमार द्वारा आदेश जारी किया गया है। राज्य शासन के इस निर्णय को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button