Follow Us on Our Social Media
देश दुनियां
Trending

पीएम मोदी बने सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री, सीएम योगी ने दी बधाई

Follow Us on Our Social Media

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूरे कर भारतीय राजनीति में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

इसके साथ ही उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है और सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं।

इस उपलब्धि पर योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि 145 करोड़ देशवासियों की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित प्रधानमंत्री मोदी का यह कीर्तिमान भारतीय लोकतंत्र में जनविश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इतिहास में ऐसे अवसर कम ही आते हैं, जब कोई नेतृत्व केवल सरकार का नहीं बल्कि एक युग की चेतना का प्रतीक बन जाता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को तप, त्याग, दूरदृष्टि और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सफल और दीर्घ सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा को समर्पित उनकी यह यात्रा भारत की प्रगति, प्रतिष्ठा और पराक्रम की नई गाथाएं लिखती रहे।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button