Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

भंवरपुर स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही : मरीज की जान से खिलवाड़? एक्सपायरी सलाइन चढ़ाने पर परिजनों में आक्रोश

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद। जिले के बसना ब्लॉक अंतर्गत भंवरपुर स्वास्थ्य केंद्र में कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अहिल्या राणा को दस्त की शिकायत होने पर उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था।

परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान मरीज को एक्सपायरी डेट वाली एनएस (नॉर्मल सलाइन) बोतल चढ़ा दी गई।
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बोतल की एक्सपायरी डेट देखने के बाद उन्होंने तत्काल डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को इसकी जानकारी दी।

उनका आरोप है कि सूचना देने के बाद भी संबंधित कर्मचारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। परिजनों ने चिकित्सकों से यह भी सवाल भी किया कि यदि मरीज की जान को कोई खतरा होता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।


घटना के बाद परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उनका कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में इस प्रकार की लापरवाही गंभीर परिणाम पैदा कर सकती है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

इस संबंध में बसना बीएमओ ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। शिकायत की जांच कराई जाएगी तथा दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। : -बीएमओ नारायण साहू

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button