महासमुंद
Trending
बसना : कर्मा माता मंदिर परिसर में सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

बसना। ग्राम बोहारपार स्थित कर्मा माता मंदिर परिसर में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। आयोजन कर्मचारी प्रकोष्ठ तहसील साहू संघ बसना के संयोजक शशिकांत साव के सहयोग से कराया गया। निर्माण से मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
शशिकांत साव, परिक्षेत्र बरौली की उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य बरौली श्रीमती प्रेमबाई साव के सुपुत्र हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के विकास और सुविधा से जुड़े कार्यों में सभी को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।
भूमिपूजन कार्यक्रम में साहू संघ बसना एवं कर्मा माता मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सहयोग के लिए शशिकांत साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद एवं साधुवाद प्रेषित किया।
तहसील साहू संघ बसना के अध्यक्ष महेंद्र कुमार साव और संरक्षक पंकज साव ने भी इस पहल की सराहना की।



