Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

गढ़फुलझर : मवेशी तस्करी का बड़ा खुलासा, 20 भैंसें बरामद; चार आरोपी फरार

Follow Us on Our Social Media

बसना। ग्राम गढ़फुलझर चौक में गौवंश तस्करी की सूचना पर बजरंग दल, गौ रक्षा दल कार्यकर्ताओं और पुलिस ने नाकाबंदी कर कार्रवाई की।

पदमपुर ओडिशा की ओर जा रहे अशोक लीलैंड ट्रक CG10BN2718 को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर भाग निकला।

ट्रक की जांच में 20 भैंसें मिलीं। इससे पहले आगे चल रही बलेनो कार CG04MU1710 को भी रोकने की कोशिश की गई, मगर चालक उसे छोड़कर फरार हो गया।

शिकायत के मुताबिक कार सवार अबरार खान और मुख्तार अहमद तथा ट्रक चालक लम्बु उर्फ गोलू समेत एक अन्य व्यक्ति मौके से निकल गए।

दोनों वाहनों को बसना थाना लाकर पुलिस के सुपुर्द किया गया। मामले में मवेशियों के परिवहन, पशु क्रूरता और संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button