अपराध / हादसामहासमुंद
Trending
कार की टक्कर से बाइक सवार नदी में गिरा, 4 दिन बाद मिला शव
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

सांकरा। जोंक नदी के पुराने पुल के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार भागीरथी साहू की मौत हो गई। जांच के अनुसार 30 अगस्त को राजकुमार निषाद तेज और लापरवाही से कार CG06GY5870 चला रहा था। इसी दौरान उसने भागीरथी की होंडा साइन CG06HD3580 को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद बाइक सहित भागीरथी नदी में जा गिरा और तेज बहाव में लापता हो गया। साथ रहे दो लोग नदी से निकलकर अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद शुरू हुई तलाश में 3 सितंबर को थरगांव पुल के पास भागीरथी का शव बरामद हुआ।
मर्ग जांच के आधार पर सांकरा पुलिस ने कार चालक राजकुमार निषाद के खिलाफ धारा 281, 106(1) बीएनएस और 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।



