Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

ढाबे के सामने शराब बेचने की तैयारी, दो आरोपी गिरफ्तार

Follow Us on Our Social Media

पिथौरा। पिथौरा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 10 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि कमलेश साहू (40) और नारद साहू (42) मुढ़ीपार चौक स्थित ढाबे के सामने शराब बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ा।

तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद सफेद थैले से 10 पौवा सुपर 36 देशी प्लेन शराब, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 1,800 एमएल, कीमत करीब 800 रुपये बरामद हुई।

शराब के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button