Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को CM साय ने दी अंतिम विदाई, गृह ग्राम भेंडरा पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को बालोद जिले के ग्राम भेंडरा पहुंचकर अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्वर्गीय डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर नमन किया और अंतिम यात्रा में शामिल होकर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका निधन पूरे क्षेत्र की जनता के साथ-साथ उनके लिए भी व्यक्तिगत रूप से अत्यंत पीड़ादायक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का सरल व्यक्तित्व, आत्मीय व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने अपने कार्यों और सेवाभाव से लोगों के बीच विशेष स्थान बनाया था।

मुख्यमंत्री साय ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button