छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending
जमीन विवाद में किसान पर डंडे से हमला, पत्नी से भी मारपीट
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

बसना। जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में किसान और उसकी पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 11 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे की है।
शिकायत के अनुसार, किसान अपनी बंटवारे की जमीन पर भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन करने पहुंचा था। तभी उसका चचेरा भाई अरविंद साहू अपने पिता रोहित साहू के साथ वहां पहुंचा और विवाद करने लगा।
आरोप है कि अरविंद ने डंडे से किसान के सिर पर हमला किया, जबकि रोहित ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी पदमिनी साहू के साथ भी मारपीट की गई।
मौके पर मौजूद रमेश बंजारा और नेमीचंद साहू ने बीच-बचाव किया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



