Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

जमीन पर तार घेरने के दौरान विवाद, टंगिया लेकर पहुंचे ग्रामीण ने दी जान से मारने की धमकी

Follow Us on Our Social Media

भंवरपुर। ग्राम उड़ेला में जमीन की घेराबंदी को लेकर दो ग्रामीणों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि खेत में कांटेदार तार लगाने के लिए गड्ढा खोद रहे एक व्यक्ति के साथ गांव के ही दूसरे व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए हाथ में टंगिया लेकर जान से मारने की धमकी दी। मामले में भंवरपुर चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम उड़ेला निवासी जयनारायण साहू (43 वर्ष) 14 नवंबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे अपनी स्वामित्व की भूमि खसरा नंबर 1051, रकबा 0.03 पर कांटेदार तार से घेराबंदी करने के लिए गड्ढा खोद रहा था। इसी दौरान गांव का मुनुराम पटेल हाथ में टंगिया लेकर वहां पहुंचा और जमीन के कुछ हिस्से पर अपना अधिकार बताते हुए घेराबंदी करने पर आपत्ति जताई।

इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि मुनुराम पटेल ने जयनारायण साहू के साथ अश्लील गाली-गलौज की और हाथ में टंगिया लेकर जान से मारने की धमकी दी। घटना के समय हिरालाल टंडन भी मौके पर मौजूद था, जिसने घटना को देखा।

घटना के बाद जयनारायण साहू ने भंवरपुर चौकी पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी मुनुराम पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 एवं 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button