बुटिक दुकान में घुसकर महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

सरायपाली। सरायपाली थाना क्षेत्र के शंकर कॉलोनी में एक महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले में जांच एवं कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है।
मिली जानकारी के अनुसार, शंकर कॉलोनी निवासी महिला 15 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे अपनी अम्बे बुटिक दुकान में सिलाई का काम कर रही थी। इसी दौरान सरायपाली निवासी पारुल गुप्ता दुकान पहुंची और महिला से उसके पति अंशुल से बातचीत करने को लेकर विवाद करने लगी।
आरोप है कि पारुल गुप्ता ने महिला के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसे जान से खत्म करने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस घटना में महिला के दाहिने हाथ में चोट आई है और दर्द होने की बात कही गई है।
महिला के अनुसार, घटना के दौरान आसपास के लोगों ने मारपीट होते देखा और सुना। उसने घटना की जानकारी अपनी भाभी कुमकुम अग्रवाल को भी दी। इसके बाद महिला ने सरायपाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।



