Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे दो आरोपी बसना में गिरफ्तार

Follow Us on Our Social Media

बसना। महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बसना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 954 ग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित कुल 1 लाख 87 हजार 700 रुपये का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर 2026 को प्रशिक्षु उप निरीक्षक अंजली प्रधान को मुखबिर से सूचना मिली कि पदमपुर (ओडिशा) की ओर से सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GE 2059 में दो व्यक्ति गांजा लेकर बसना की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने पदमपुर रोड, थाना बसना के सामने घेराबंदी कर बाइक सवारों को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान जितेन्द्र प्रधान (44 वर्ष), निवासी ग्राम गोहेदादर और सहदेव धवाल (66 वर्ष), निवासी ग्राम बाराडोली, चौकी भंवरपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से तीन हरे रंग के थैलों में भरा कुल 2.954 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 1 लाख 47 हजार 700 रुपये बताई गई।

पुलिस ने गांजा के साथ सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (30 हजार रुपये) और रियलमी मोबाइल (10 हजार रुपये) जब्त किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर 23 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button