Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी हिस्सों में 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान; मौसम विभाग ने जारी नहीं किया अलर्ट

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

इससे सरगुजा संभाग सहित उत्तरी इलाकों में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में अगले पांच दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले दिनों प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जगदलपुर में 31.6 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी रायपुर में 24 नवंबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

फिलहाल मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने के आसार हैं, जबकि बाकी इलाकों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button