
महासमुंद। जिले में मानसून सक्रिय है और लगातार हो रही वर्षा से बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी आगे निकल गया है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी दैनिक वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार 3 जुलाई 2026 तक जिले में औसत 268.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि इसी अवधि में सामान्य वर्षा 120.1 मिमी मानी जाती है। यानी जिले में अब तक 212.7 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
तहसीलवार वर्षा की बात करें तो बसना में सबसे अधिक 326.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद महासमुंद में 66.5 मिमी, पिथौरा में 41.0 मिमी, बागबाहरा में 19.7 मिमी, सरायपाली में 98.7 मिमी तथा कोमाखान में 20.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक वर्षा का औसत प्रतिशत सामान्य से काफी अधिक है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
तहसीलवार वर्षा (3 जुलाई 2026):
महासमुंद – 66.5 मिमी
पिथौरा – 41.0 मिमी
बागबाहरा – 19.7 मिमी
सरायपाली – 98.7 मिमी
बसना – 326.0 मिमी
कोमाखान – 20.8 मिमी
जिला प्रशासन ने किसानों एवं आम नागरिकों से मौसम विभाग की सलाह का पालन करने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।



