Follow Us on Our Social Media
Accidentमहासमुंद
Trending

पटेवा के पास दो अलग-अलग हादसे, चार लोग घायल

Follow Us on Our Social Media

पटेवा। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर पटेवा क्षेत्र में मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं हुईं। दोनों हादसों में कुल चार लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

डिवाइडर से टकराई कार
पहली दुर्घटना NH-53 पर पटेवा-बोर्रा मोड़ के पास हुई। यहां एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के समय कार में दो युवक सवार थे। दुर्घटना में दोनों को मामूली चोटें आई हैं। दोनों युवक पिथौरा निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर
दूसरी दुर्घटना पटेवा राइस मिल के पास हुई, जहां दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवारों को गंभीर चोटें आईं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button