Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

सरायपाली: 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Follow Us on Our Social Media

सरायपाली । थाना सरायपाली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 6 जनवरी 2026 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान की गई।

प्रधान आरक्षक अपने हमराह आरक्षक 197 एवं 858 के साथ शासकीय अधिग्रहित स्कार्पियो वाहन से पेट्रोलिंग पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बस्ती सरायपाली स्थित बड़ा तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने अग्रसेन चौक से दो राहगीर गवाहों को धारा 179 बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर साथ लिया और बताए गए स्थान पर दबिश दी।

रेड के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसके पास सफेद रंग की 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब मिली। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भरत भारद्वाज (31 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 11 बाजारपारा, सरायपाली बताया। आरोपी शराब रखने और बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने मौके पर शराब जब्त कर पंचनामा तैयार किया। जब्त शराब की कीमत करीब 4 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे 6 जनवरी को 13:40 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button