Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

बागबाहरा में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Follow Us on Our Social Media

बागबाहरा/महासमुंद। थाना बागबाहरा पुलिस ने 29 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा।

पहली कार्रवाई ग्राम खोपली के वार्ड नंबर 10 में हुई। पुलिस ने पिंटू साहू (32) के कब्जे से 5 लीटर क्षमता की जरीकेन में करीब 4 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब, जिसकी कीमत 800 रुपये बताई गई है, बरामद की।

दूसरी कार्रवाई पोटरपारा स्थित पीपल पेड़ के पास की गई। यहां रिंकु बघेल (30) की स्कूटी क्रमांक CG 06 HB 9270 की डिक्की से हरे झोले में रखी 15 नग देशी प्लेन शराब बरामद हुई।

प्रत्येक बोतल में 180 एमएल के हिसाब से कुल 2700 एमएल शराब मिली, जिसकी कीमत 1200 रुपये है। पुलिस ने शराब के साथ करीब 50 हजार रुपये की स्कूटी भी जब्त की।

दोनों मामलों में आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जमानतीय अपराध होने के कारण आवश्यक प्रक्रिया के बाद उन्हें जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button