छत्तीसगढ़
Trending

पिथौरा में भाजयुमो जिला महामंत्री प्रखर अग्रवाल का भव्य स्वागत

पिथौरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महासमुंद के नवनियुक्त जिला महामंत्री प्रखर अग्रवाल के प्रथम पिथौरा आगमन पर भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री विक्की सलूजा के नेतृत्व में स्थानीय बस स्टैंड पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

जैसे ही प्रखर अग्रवाल का काफिला बस स्टैंड पहुँचा, छोटी-छोटी बालिकाओं द्वारा तिलक लगाकर आरती उतारी गई। इसके पश्चात भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप, महिलाओं की कीर्तन मंडली, गगनभेदी नारों, आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

स्वागत उपरांत काफिला पैदल जुलूस के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल के निवास पहुँचा, जहाँ प्रखर अग्रवाल ने उनसे आशीर्वाद लिया तथा मिठाई खिलाकर, माला एवं गमछा पहनाकर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल ने कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ता ही संगठन की शान और जान हैं। युवाओं की मेहनत से ही 2023 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दमनकारी सरकार को सत्ता से बाहर किया गया।

अब केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा की सरकार है, ऐसे में युवा मोर्चा की जिम्मेदारी है कि जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया जाए।

जिला महामंत्री प्रखर अग्रवाल ने कहा कि उन्हें मिली यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन द्वारा सौंपे गए हर दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा एवं भाजयुमो के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button