Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

55 गौवंश की तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; दो फरार

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद/पिथौरा। पिथौरा क्षेत्र में गौवंश की अवैध तस्करी का मामला सामने आया है। गौ सेवकों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 55 नग गाय, बैल और बछड़ों को बरामद किया है। मौके से दो आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए।

गौ सेवक रोहन निर्मलकर के अनुसार, 15 अगस्त की रात करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि ग्राम डूमरपाली से बरतुंगा मार्ग होते हुए चार लोग बड़ी संख्या में गौवंश को कथित रूप से मारते-पीटते और क्रूरता से पैदल हांककर ले जा रहे हैं। सूचना के बाद गौ सेवक अपने साथियों के साथ पुलिस को जानकारी देकर मौके पर पहुंचे।

ग्राम कौहाकुड़ा के पास जिंदल राइस मिल के सामने पुलिस और गौ सेवकों ने चार लोगों को करीब 55 गौवंश के साथ देखा। टीम को देखकर दो लोग मौके से भाग निकले, जबकि रतन ध्रुव (46) और देवनाथ यादव (35), दोनों निवासी खुटेरी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में फरार आरोपियों की पहचान संतराम यादव (27) और रामेश्वर यादव (27), दोनों निवासी खुटेरी के रूप में बताई गई।

पुलिस के अनुसार, बरामद 55 गौवंश की अनुमानित कीमत करीब 1.30 लाख रुपये है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि गौवंश को अवैध रूप से कत्लखाने ले जाया जा रहा था। कुछ पशुओं के शरीर पर चोट के निशान भी बताए गए हैं।

मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button