Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

सरायपाली:- रात में घर से निकली 24 वर्षीय महिला लापता, सरायपाली पुलिस ने दर्ज किया गुम इंसान

Follow Us on Our Social Media

सरायपाली। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम अंर्तला से 24 वर्षीय महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक पूजा प्रधान 11 सितंबर की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच घर से बिना बताए निकल गई। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर थाने में सूचना दी गई।

रिपोर्ट के आधार पर सरायपाली पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 81/2026 कायम कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामले की सूचना डीसीबी शाखा महासमुंद को भी भेजी गई है।

हरे रंग की साड़ी पहने निकली थी

पुलिस के अनुसार पूजा का रंग गोरा, चेहरा लंबा, कद करीब 5 फीट 1 इंच और शरीर सामान्य है। उसके बाल काले हैं। लापता होने के समय वह हरे रंग की साड़ी पहने हुए थी। महिला ने कक्षा 12वीं तक पढ़ाई की है और ओड़िया, हिंदी व छत्तीसगढ़ी बोलती है।

परिवार ने आसपास की जगहों पर की तलाश

परिजनों ने बताया कि घटना के बाद परिचितों और रिश्तेदारों के यहां पता लगाया गया, लेकिन महिला की जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 12 सितंबर को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने उपलब्ध जानकारी के आधार पर पतासाजी शुरू कर दी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button