अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

10 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

सरायपाली। महासमुंद जिले के सरायपाली थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुनील कुमार कंवर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंधेलडीपा-केन्दूढार मार्ग स्थित पानी टंकी के पास एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।

पुलिस ने मौके से कामता प्रसाद (37 वर्ष), निवासी गंधेलडीपा नूनपानी, थाना सरायपाली को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 लीटर क्षमता की प्लास्टिक जरीकेन में 10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 2,000 रुपये बताई गई।

पुलिस ने शराब जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की। आबकारी परीक्षण के लिए शराब का नमूना भी सुरक्षित किया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई।

Related Articles

Back to top button