Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़

सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति पर कलेक्टर सख्त, 15 दिन में हटेंगे NH के अतिक्रमण

गरियाबंद, 24 अगस्त 2026। नवपदस्थ कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सोमवार को एनकार्ड, जिला सड़क सुरक्षा समिति और नशामुक्ति की बैठक लेकर सड़क सुरक्षा व नशामुक्ति अभियान को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।कलेक्टर ने नेशनल हाईवे पर चिन्हित अतिक्रमणों को 15 दिनों के भीतर हटाने, सड़क के गड्ढों की मरम्मत और खुले जलस्रोतों पर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए हेल्पलाइन 1033 और 1100 का प्रचार करने को कहा।

उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।

2 से 7 अक्टूबर तक नशामुक्ति अभियान कलेक्टर ने गांधी जयंती से 2 से 7 अक्टूबर तक नशामुक्ति सप्ताह मनाने के निर्देश दिए। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और ‘नो ड्रग्स’ अभियान चलाया जाएगा। नशामुक्ति के लिए टोल फ्री नंबर 14446 का व्यापक प्रचार किया जाएगा।बैठक में एसपी वेदव्रत सिरमौर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Back to top button