Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़महासमुंद

दिनदहाड़े महिला के गले-कान से 80 हजार के जेवर पार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बसना। बसना नगर में दिनदहाड़े महिला के गले और कानों से करीब 80 हजार रुपए के सोने के आभूषण चोरी होने से हड़कंप मच गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो व्यक्ति महिला के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं और एक उसके गले से आभूषण निकालता नजर आ रहा है।

घटना के दौरान महिला के सामान्य रूप से खड़े रहने से वारदात का तरीका और भी रहस्यमय हो गया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार घटना 20 अगस्त की है। बसना नगर के वार्ड क्रमांक 04 की महिला आनंदमोती साव पति स्व. घांसीराम साव खेत से पैदल घर लौट रही थी।

वाधवा कॉम्प्लेक्स के सामने मेन रोड़ पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोककर खुद को आंख-कान का डॉक्टर बताते हुए बातचीत शुरू की। महिला ने जानकारी नहीं होने की बात कही और वहां से जाने लगी।
महिला के अनुसार इसके बाद उसे कुछ समझ नहीं आया और उसका दिमाग काम करना बंद जैसा हो गया। वह धीरे-धीरे घर पहुंची। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य होने पर उसने देखा कि उसके गले की सोने की तुलसी माला और दोनों कानों के सोने के टॉप गायब हैं।

शिकायत में महिला ने बताया कि दोनों अज्ञात व्यक्ति करीब 13 ग्राम वजन के सोने के आभूषण, अनुमानित कीमत 80 हजार रुपए, खींचकर ले गए। पुलिस ने मामले की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 3(5), 304(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

सीसीटीवी ने दिखाई वारदात, अब आरोपियों की तलाश

सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्ति महिला के पास दिखाई दे रहे हैं। एक व्यक्ति उसके गले से आभूषण निकालता नजर आ रहा है। घटना के दौरान महिला की प्रतिक्रिया सामान्य नहीं दिखने से लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। क्या आरोपियों ने महिला को केवल बातचीत में उलझाकर वारदात की या किसी अन्य तरीके का इस्तेमाल किया।

यह पुलिस जांच का विषय है। दिनदहाड़े मुख्य सड़क पर हुई इस घटना के बाद नगर वासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और घटना के पूरे तरीके का पता लगाने में जुटी है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Back to top button