Day: May 22, 2026
सुशासन तिहार: 17 गांवों की समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीण, चिचिया शिविर में मिले 490 आवेदन
देवभोग। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत शुक्रवार को देवभोग विकासखंड के चिचिया गांव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शासकीय हाई स्कूल परिसर में आयोजित इस शिविर में आसपास के 17 गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं, मांगों तथा शिकायतों से संबंधित

शिक्षा और मेहनत से मिली सफलता, लीना नागेश बनीं एसआई
गरियाबंद। जिले के जाड़ापदर गांव की बेटी लीना नागेश ने सब-इंस्पेक्टर (एसआई) परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लीना की सफलता की खबर गांव पहुंचते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने उनके निवास पहुंचकर शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाकर
उड़ीसा से भोपाल तक फैला गांजा नेटवर्क बेनकाब, गरियाबंद पुलिस ने पकड़े 5 तस्कर
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 156.06 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में विधि से संघर्षरत एक बालक सहित पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल दो चारपहिया वाहनों को भी जब्त किया है।

नवतपा से पहले तपने लगा छत्तीसगढ़, रायपुर में पारा 45 के करीब
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सूरज आग उगल रहा है। गुरुवार को रायपुर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि माना में सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। तेज गर्म

बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने लगाई फांसी
दुर्ग । दुर्ग जिला मुख्यालय से बड़ी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां आर्य नगर स्थित एक मकान में पति -पत्नी की लाश फांसी पर लटकी मिली, वहीं परिवार के दोनों बच्चों की लाश बिस्तर पर मिली है. आशंका जताई जा रही है कि पति-पत्नी ने बच्चों को पहले जहर देकर मारने के बाद फांसी

उपचार में लापरवाही पर छुरा के श्री संकल्प मिशन अस्पताल का लाइसेंस निलंबित
गरियाबंद। छुरा विकासखंड स्थित श्री संकल्प छत्तीसगढ़ मिशन अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल का लाइसेंस 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मरीज के उपचार में गंभीर अनियमितता पाए जाने और अस्पताल प्रबंधन द्वारा दिए गए जवाब को असंतोषजनक मानने के बाद की गई। जानकारी के अनुसार