Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़

सीमा पर बिछा पुलिस का जाल, ओडिशा से आ रही 35 किलो गांजा की खेप देवभोग में पकड़ी गई

Follow Us on Our Social Media

गरियाबंद |देवभोग.ओडिशा से छत्तीसगढ़ तक फैले गांजा तस्करी के नेटवर्क पर गरियाबंद पुलिस ने एक और सटीक वार किया है। जिले की सीमा पर स्थित खुटगांव अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 35 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से गांजा, एक होंडा एसपी-125 मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 18.26 लाख रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई उस अभियान का हिस्सा है, जिसे पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के लिए शुरू कराया है। सभी थाना प्रभारियों को सीमा क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।

संदेह ने खोला तस्करी का राज 11 जुलाई को देवभोग थाना पुलिस खुटगांव चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रही लाल रंग की होंडा SP-125 (OD 08 R 5280) को रोककर जांच की गई। बाइक पर सवार दोनों युवकों के जवाब पुलिस को संदिग्ध लगे। इसके बाद जब वाहन और उनके सामान की तलाशी ली गई तो बैग में छिपाकर रखा गया 35 किलो गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने मौके पर एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए गांजा, बाइक और मोबाइल फोन जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी गांजा के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

अब तस्करी के पूरे नेटवर्क की होगी जांच पुलिस का मानना है कि यह सिर्फ गांजा की एक खेप नहीं, बल्कि अंतरराज्यीय तस्करी के बड़े नेटवर्क की एक कड़ी हो सकती है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि खेप कहां से भेजी गई थी और छत्तीसगढ़ में इसका अंतिम ठिकाना कौन था।

गिरफ्तार आरोपी मुन्ना नायक (22), ग्राम उचला, थाना जयपटना, जिला कालाहांडी (ओडिशा)लबण्यो छत्रिया (52), ग्राम काउडोला, थाना आमपानी, जिला कालाहांडी (ओडिशा)जब्त सामग्री35 किलोग्राम गांजा – कीमत ₹17.50 लाखहोंडा SP-125 मोटरसाइकिल – कीमत ₹70 हजार02 मोबाइल फोन – कीमत लगभग ₹6 हजारकुल जब्ती₹18.26 लाख

Related Articles

Back to top button