Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़

मरीजों की कलाई पर राखी बांध नम्रता सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर उर्मिला फाउंडेशन की डायरेक्टर नम्रता सिंह ने उर्मिला मेमोरियल मॉडल हॉस्पिटल, भाटागांव में भर्ती मरीजों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें पारिवारिक अपनापन दिया। उन्होंने वार्डों में पहुंचकर मरीजों को रक्षा सूत्र बांधा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस पहल से अस्पताल में भर्ती मरीजों के चेहरे पर खुशी और भावुकता देखने को मिली। नम्रता सिंह ने कहा कि त्योहार के दिन घर-परिवार से दूर रहकर इलाज करा रहे मरीजों को अकेलापन महसूस न हो, इसी उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।

अस्पताल की पैरामेडिकल टीम ने भी मरीजों को राखी बांधते हुए कहा कि अस्पताल में रहने के दौरान पूरी टीम उनके परिवार की तरह उनकी सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है। इस दौरान अस्पताल को फूलों और राखियों से सजाया गया तथा मरीजों को मिठाई और फल वितरित किए गए।

मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि मरीजों को इलाज के साथ मानसिक और भावनात्मक सहारा देना भी अस्पताल की जिम्मेदारी है। उर्मिला हॉस्पिटल की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button