Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

बोलेरो में छिपाकर ले जा रहा था 13 किलो गांजा, बसना पुलिस ने पकड़ा

Follow Us on Our Social Media

बसना। पलसापाली बेरियर में वाहन जांच के दौरान बसना पुलिस ने महाराष्ट्र ले जाया जा रहा 13 किलो गांजा बरामद किया। कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर बोलेरो समेत करीब 8.55 लाख रुपए का सामान जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को पलसापाली बेरियर पर वाहनों की जांच चल रही थी। इसी दौरान महिंद्रा बोलेरो क्रमांक MH21V0435 को रोकने पर चालक घबरा गया।

पूछताछ में उसने वाहन में गांजा होना बताया। तलाशी के दौरान पीछे खाकी टेप से पैक एक पैकेट और नीली प्लास्टिक झिल्ली में मादक पदार्थ मिला।

जांच में दोनों पैकेटों से बरामद सामग्री गांजा पाई गई। तौल करने पर पैकेट सहित 11.70 किलो और झिल्ली सहित 2.10 किलो, कुल 13.80 किलो वजन सामने आया। पुलिस ने शुद्ध गांजे की मात्रा करीब 13 किलो बताते हुए इसकी कीमत 6.50 लाख रुपए आंकी है।

मामले में गीताराम औटे (39), निवासी नायगांव, जिला संभाजीनगर, महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने गांजा बरहमपुर, ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाने की बात बताई।

पुलिस ने परिवहन में इस्तेमाल बोलेरो 2 लाख रुपए, सैमसंग मोबाइल 5 हजार रुपए समेत अन्य सामग्री जब्त की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(B) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button