Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

मिलने बुलाया, पेट्रोल लेकर पहुंचा प्रेमी; महिला को जिंदा जलाने का आरोप, इलाज के दौरान मौत

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। राजधानी के माना एयरपोर्ट क्षेत्र में एक महिला को पेट्रोल डालकर आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 65 से 70 फीसदी झुलसी महिला ने सोमवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक जांच में महिला के परिचित युवक पर वारदात को अंजाम देने का संदेह जताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 9.30 से 10 बजे के बीच माना बस्ती से बरौंदा जाने वाली सड़क पर एटीसी बिल्डिंग के पीछे ग्रामीणों और राहगीरों ने एक महिला को झुलसी हालत में चीखते देखा। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल मेकाहारा अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। गंभीर रूप से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पांच साल से पति से अलग रह रही थी महिला

मृतका की पहचान राजकुमारी साहू (35), निवासी आरंग-समोदा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह करीब पांच साल से पति से अलग रह रही थी और बोरियाकला क्षेत्र में शदाणी दरबार के आसपास अकेले रहकर घरेलू काम करती थी।

मिलने बुलाने के बाद हुआ विवाद

एएसपी ग्रामीण अभिषेक झा के मुताबिक राजकुमारी और वीरू के बीच शादी से पहले प्रेम संबंध था। घटना वाली रात वीरू ने राजकुमारी को मिलने के लिए बुलाया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर पेट्रोल लेकर मौके पर पहुंचा था। आशंका है कि दोनों के बीच विवाद के बाद महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।

2021 के पुराने मामले की भी जांच

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वर्ष 2021 में वीरू आरंग के मोखला गांव पहुंचा था, जहां उस पर राजकुमारी की सास पर टंगिये से हमला करने का आरोप लगा था। पुलिस अब पुराने मामले और मौजूदा घटना के बीच संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है। मामले में आरोपी की भूमिका और घटना के वास्तविक कारणों को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button