Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर केस

Follow Us on Our Social Media

कोमाखान। कोमाखान थाना क्षेत्र के देवरी-खेमड़ा रोड पर होली सार के पास सड़क हादसे में घायल 43 वर्षीय उमेंद कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के आरोप में धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम देवरी वार्ड नंबर 06 निवासी उमेंद कुमार 7 मार्च 2026 की सुबह करीब 9.40 बजे अपनी HF डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HB 7327 से घर से निकले थे।

करीब 10 बजे देवरी-खेमड़ा रोड पर होली सार के पास अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उमेंद सड़क पर गिर गए और उनके सिर, पैर, दाहिने घुटने, दाहिनी कोहनी तथा आंख के पास चोटें आईं।

घायल उमेंद का उपचार अलग-अलग स्तर पर कराया जा रहा था। बाद में उन्हें रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 4 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना के आधार पर गोलबाजार थाना रायपुर में मर्ग कायम किया गया था, जिसे बाद में कोमाखान थाना भेजा गया।

मर्ग जांच के दौरान मृतक के परिजनों और गवाहों के बयान लिए गए। जांच में सामने आया कि दुर्घटना अज्ञात ट्रैक्टर चालक की तेज एवं लापरवाहीपूर्वक ड्राइविंग के कारण हुई थी। इसके आधार पर कोमाखान पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश और घटना की आगे की जांच शुरू कर दी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button