Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

बिछिया टांडा में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद, पति-पत्नी से गाली-गलौज

Follow Us on Our Social Media

बसना । ग्राम बिछिया टांडा में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने और बाद में पति-पत्नी से गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के दो लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के मुताबिक, 21 सितंबर 2026 की सुबह करीब 11 बजे वह अपने घर में करीब डेढ़ साल की बेटी के साथ मौजूद थी। उसका पति संत कुमार बंजारा खेत में काम करने गया था।

इसी दौरान गांव के दाउ राम बंजारा और तुलसी बंजारा उसके घर में पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर थाना में रिपोर्ट करने की बात कहते हुए उसे जान से मारने की धमकी देने लगे।

कुछ देर बाद महिला का पति खेत से वापस घर पहुंचा, जिसके बाद दोनों आरोपी बाहर निकल गए। आरोप है कि घर के बाहर गली में दोनों ने महिला और उसके पति को मां-बहन की अश्लील गालियां दीं। इसके बाद वे बाड़ी की ओर जाकर भी गाली-गलौज करते रहे।

महिला और उसके पति ने विरोध करते हुए उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नहीं माने। कुछ समय बाद दोनों वहां से चले गए। पीड़िता ने बताया कि घटना के दौरान आसपास के लोगों ने विवाद देखा और गाली-गलौज सुनी है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button