Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसा
Trending

चरित्र पर संदेह बना हत्या की वजह, पति ने बेल्ट से पीटकर पत्नी की जान ली

Follow Us on Our Social Media

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के जरहीडीह गांव में चरित्र पर संदेह को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि पति ने पत्नी की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, जरहीडीह निवासी राम कुमार का बीती रात अपनी पत्नी मोनिका (32) से चरित्र को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी बढ़ने के बाद पति ने बेल्ट से पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पिटाई इतनी गंभीर थी कि मोनिका की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही शोभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी पति राम कुमार को हिरासत में ले लिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हत्या की वजह और परिस्थितियों की जांच

पुलिस घटना के पीछे की परिस्थितियों को खंगाल रही है। पति-पत्नी के बीच विवाद की वास्तविक वजह, घटना का क्रम और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button