Follow Us on Our Social Media
Accidentअपराध / हादसामहासमुंद
Trending

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल

Follow Us on Our Social Media

पिथौरा। पिथौरा क्षेत्र में एनएच-53 पर चांदापारा गड़बेड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार ग्राम झलप के वार्ड नंबर 01 टिकरापारा निवासी दाऊद तिवारी उर्फ धन्नू 19 सितंबर को मोटरसाइकिल क्रमांक CG06 HB 3806 से काम के सिलसिले में पिथौरा आया था। काम पूरा करने के बाद वह बाइक से अपने घर झलप लौट रहा था।

दोपहर करीब 11:30 बजे वह चांदापारा गड़बेड़ा मोड़, एनएच-53 के पास पहुंचा था। इसी दौरान सामने से आ रहे जॉनडियर ट्रैक्टर क्रमांक CG06 HH 1906 के चालक ने कथित तौर पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद दाऊद सड़क पर गिर गया और उसके सिर, हाथ तथा पैरों में चोटें आईं। परिजनों ने उसे तत्काल सीएचसी पिथौरा पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया। फिलहाल उसका वीवाई हॉस्पिटल, कमल विहार रायपुर में उपचार चल रहा है।

घटना के संबंध में घायल की मां कुसुम तिवारी ने 22 सितंबर को थाना पिथौरा पहुंचकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button