Follow Us on Our Social Media
गरियाबंदछत्तीसगढ़

जुगाड़ सीआरपीएफ कैंप में शुरू हुआ प्रशिक्षण, केंद्रीय सशस्त्र बलों में सिपाही और राज्य पुलिस भर्ती की तैयारी कराई जाएगी।

जुगाड़ सीआरपीएफ कैंप में शुरू हुआ प्रशिक्षण, केंद्रीय सशस्त्र बलों में सिपाही और राज्य पुलिस भर्ती की तैयारी कराई जाएगी।

Follow Us on Our Social Media

 

माओवादी प्रभावित क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को केंद्रीय सशस्त्र बलों में सिपाही/GD एवं राज्य पुलिस भर्ती परीक्षाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से B/211 बटालियन जुगाड़ कैंप में निशुल्क भर्ती तैयारी कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस उप महानिरीक्षक, रायपुर रेंज उदय भास्कर बिल्ला (IPS) के कर-कमलों से हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय युवा एवं अभ्यर्थी मौजूद रहे।

 

भर्ती परीक्षा से लेकर फिजिकल तक की तैयारी

निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम में अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षा से संबंधित मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही शारीरिक दक्षता यानी फिजिकल की विशेष तैयारी, लिखित परीक्षा की तैयारी के टिप्स और परीक्षा से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी जाएगी।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब, प्रतिभावान एवं इच्छुक युवाओं को प्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं के लिए तैयार कर रोजगार के अवसरों के लिए सक्षम बनाना है।

 

DIG ने युवाओं से कहा-अनुशासन और निरंतर अभ्यास जरूरी

कार्यक्रम के दौरान DIG उदय भास्कर बिल्ला ने अभ्यर्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और निरंतर अभ्यास सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और मेहनत के साथ तैयारी करने का आह्वान किया।

 

उन्होंने यह भी बताया कि इसी तरह का निशुल्क भर्ती प्रशिक्षण शोभा कैंप और इंदागांव कैंप में भी संचालित किया जा रहा है।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष ने युवाओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि B/211 बटालियन द्वारा क्षेत्र के युवाओं के लिए किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है। उन्होंने बटालियन के प्रयासों के लिए धन्यवाद देते हुए क्षेत्र के युवाओं से इस निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

 

अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अभिभावक रहे मौजूद

कार्यक्रम में विशेष रूप से 211 बटालियन के प्रभारी कमांडेंट डॉ. विनोद कुमार टंडन, द्वितीय कमान अधिकारी प्रगेश कुमार अटल, उप कमांडेंट दिनेश कुमार, सहायक कमांडेंट चिरंजीव कुमार, सहायक कमांडेंट निरंजन कुमार, A/211 बटालियन के अधिकारी, ग्राम पंचायत तौरेंगा के सरपंच, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

 

निशुल्क प्रशिक्षण शुरू होने से क्षेत्र के ऐसे युवाओं को भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन और अभ्यास का अवसर मिलेगा, जो संसाधनों की कमी के कारण बेहतर तैयारी नहीं कर पाते हैं।

All sco tools

Related Articles

Back to top button