Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

बसना: गिधामुड़ा में सोलर पंप पर चोरों का धावा, 150 पाइप फिट और 160 फीट केबल की चोरी; 3 सोलर पैनल भी तोड़े

Follow Us on Our Social Media

बसना। ग्राम गिधामुड़ा में अज्ञात चोरों ने खेत में लगे सोलर पंप सिस्टम को निशाना बनाते हुए सोलर पंप, पाइप और केबल वायर चोरी कर लिया।

चोरों ने चोरी के दौरान तीन सोलर पैनलों को पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में ग्राम गिधामुड़ा निवासी बेदलाल साव ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले उनकी पत्नी संध्या साव के नाम से ECOZEN कंपनी का SHP सोलर पंप क्रेडा के माध्यम से लगाया गया था। यह सोलर पंप खेत में सिंचाई के लिए उपयोग किया जा रहा था।

प्रार्थी के मुताबिक 28 सितंबर 2026 को अज्ञात चोरों ने सोलर पंप सिस्टम पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने SHP सोलर पंप के साथ करीब 150 पाइप और 160 फीट केबल वायर चोरी कर लिया। इतना ही नहीं, चोरी के दौरान तीन सोलर पैनलों को पत्थर से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बेदलाल साव ने थाना बसना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस अब चोरी हुए सामान और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button